खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग से घर मे घुसकर अश्लील हरकत करने वाले आरोपी रोहित यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके. बर्मन ने बताया कि किरन्दुल में 1 सितंबर को पीड़िता अपने परिवार के साथ अलग कमरे में सो रही थी। रात में करीबन 9.30 बजे एक युवक घर के अंदर घुसकर पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करने लगा।
पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी युवक माैके से भाग गया। घरवालों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। आरोपी की पहचान रोहित यादव पिता राम संजीवन यादव उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी पीड़िता के ही मोहल्ले का रहने वाला था, पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाना किरन्दुल में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है।
Trending
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल


