नई दिल्ली। विराट कोहली और रोहित शर्मा, टी20 और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही बचा है, जिसमें फैंस इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों को खेलते देख पाएंगे। विराट ने 2008 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन रोहित उनसे एक साल पहले ही टीम इंडिया के लिए पहला मैच खेल चुके थे। दोनों का करियर लगभग 2 दशक पुराना होने की डगर पर है। अब 2025 आ गया है, यहां आप जान पाएंगे कि पिछले पांच साल में टेस्ट, वनडे और टी20 में मिलाकर दोनों में किसने ज्यादा रन बनाए हैं।
विराट या रोहित, पिछले पांच साल में कौन बेहतर?
साल 2021 की शुरुआत से अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो रोहित शर्मा ने भारत के लिए कुल 162 इंटरनेशनल पारियों में बैटिंग करते हुए कुल 5671 रन बनाए हैं। पांच हजार से अधिक रन बनाने के दौरान रोहित ने 10 शतक और 34 अर्धशतकीय पारी खेली हैं। रोहित 2024 के वर्ल्ड कप के बाद टी20 से रिटायर हो गए थे, वहीं मई 2025 में उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था।
दूसरी ओर विराट कोहली ने 2021 की शुरुआत से अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए 149 पारियों में बैटिंग की है। इनमें विराट कोहली ने कुल 5313 रन बनाए हैं। विराट ने रोहित से 23 कम पारी खेली हैं, लेकिन कुल रनों के मामले में ‘हिटमैन’ आगे हैं। विराट ने पिछले पांच सालों में 12 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं। विराट भी टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
कब तक वापसी कर सकते हैं विराट और रोहित?
चूंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा अब सिर्फ वनडे मैच खेलेंगे, इसलिए उनकी वापसी टीम इंडिया की अगली ODI सीरीज में हो सकती है। भारतीय टीम को अक्टूबर में 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई दौरा करना है। यह सीरीज 19-25 अक्टूबर तक खेली जाएगी। अगर सब सही रहा तो विराट और रोहित इसी सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


