नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटरों को अब फिटनेस साबित करने के लिए ब्रोंको टेस्ट करवाना होगा। अब खबर है कि भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा 13 सितंबर को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सेलेंस में आएंगे, जहां उन्हें फिटनेस की जांच करवानी होगी। आखिर ये ब्रोंको टेस्ट है क्या, जिसके कारण रोहित की फिटनेस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बताते चलें कि रोहित शर्मा इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा 13 सितंबर को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सेलेंस में मौजूद रहेंगे, जहां उनकी फिटनेस को परखा जाएगा। वो यहां 2-3 दिन तक रहेंगे और आने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अभ्यास भी करेंगे। अब योयो टेस्ट की प्रक्रिया पुरानी हो गई है, BCCI ने खिलाड़ियों की फिटनेस जांचने के लिए ब्रोंको टेस्ट लागू कर दिया है।
क्या है ब्रोंको टेस्ट?
ब्रोंको टेस्ट में खिलाड़ियों को शटल रनिंग करनी होती है, वो भी बिना ब्रेक के खिलाड़ी पहले 20 मीटर, 40 मीटर और अंत में 60 मीटर की शटल रन करेगा, इनके बीच उसे कोई ब्रेक नहीं मिलेगा। एक सेट में तीन दौड़ होती हैं और प्लेयर्स को ऐसे ही पांच सेट करने होते हैं। साफ शब्दों में कहें तो उन्हें बिना रुके 1200 मीटर की रनिंग करनी होती है और पास होने के लिए उन्हें 6 मिनट के अंदर यह दौड़ पूरी करनी होती है। इस टेस्ट के माध्यम से खिलाड़ी का स्टैमिना, उसके शरीर की कंडीशनिंग और स्पीड को भी परखा जाता है।
आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने आखिरी प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट मैच जून में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल के बाद उन्होंने भारतीय टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला है। पिछले दिनों रोहित को अपने पुराने दोस्त अभिषेक नायर के साथ अभ्यास भी करते देखा गया था। यह भी खबर है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले इंडियाA के लिए खेल सकते हैं।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


