नई दिल्ली। एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय रह गया है। भारत ने भी एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। लेकिन इस बार सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच देखने को मिल सकता है। दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति के बाद ये पहले क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीम का आमना-सामना तीन बार हो सकता है।
भारत-पाकिस्तान के बीच पहला मैच
एशिया कप में टीम इंडिया पहला मैच 10 सितंबर को यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) की टीम के खिलाफ खेलेगी। वहीं पाकिस्तान का पहला मैच 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ होगा। लेकिन इसके बाद 14 सितंबर को होने वाले मैच पर हर किसी की निगाहें टिकी होंगी, क्योंकि इस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार क्रिकेट मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला दुबई के क्रिकेट स्टेडियम में होगा। भारतीय समयानुसार भारत-पाक के बीच ये मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
सुपर 4 में फिर भिड़ेंगे भारत-पाक?
एशिया कप में टीमें दो ग्रुप में रखी गई हैं। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई हैं। ग्रुप बी में अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और हांगकांग चीन है। इन दोनों ग्रुप में से 2-2 टीमें सुपर 4 में पहुंचेंगी। अगर ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान क्वालीफाई करते हैं, तब सुपर-4 में फिर एक बार दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। भारत और पाकिस्तान के बीच ये मैच दुबई या अबू धाबी में खेला जा सकता है, जो कि भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे ही शुरू होगा।
फाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर?
सुपर-4 में बेहतर प्रदर्शन के बाद अगर फाइनल के लिए भारत और पाकिस्तान की टीम क्वालीफाई कर लेती हैं, तब एशिया कप 2025 में ही तीसरी बार इन दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है। एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार ये फाइनल मैच भी शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का स्क्वाड
सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सैम अय्यूब, सलमान मिर्जा, शाहीन आफरीदी और सुफियान मुकीम।
Trending
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह


