नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस, जिन्हें क्रिकेट जगत में बेबी एबी डिविलियर्स कहा जाता है, ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के होश उड़ा दिए। महज 41 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उनकी यह पारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20I क्रिकेट के इतिहास में अब तक का सबसे तेज शतक है।
तोड़ा मार्टिन गप्टिल का रिकॉर्ड
इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम था, जिन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 49 गेंदों में शतक जड़ दिया था। ब्रेविस की यह पारी न केवल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज शतक साबित हुई, बल्कि दक्षिण अफ्रीका के लिए भी टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा सबसे तेज शतक रहा। उनसे तेज शतक सिर्फ डेविड मिलर (35 गेंद) ने बनाया है।
फाफ डू प्लेसी को भी किया पीछे
22 साल के ब्रेविस ने डार्विन में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 56 गेंदों पर 125 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 12 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड फाफ डू प्लेसी के नाम था, जिन्होंने 2015 में यह कारनामा किया था। फाफ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 119 रन बनाए थे।
टीम को दिलाया सबसे बड़ा स्कोर
ब्रेविस के धमाकेदार शतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट के नुकसान पर 218 रन का स्कोर खड़ा किया, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा टी20 स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम का सर्वोच्च स्कोर 201/4 था।
मैच की शुरुआत में अफ्रीकी टीम लड़खड़ा गई थी और 57 रन पर 3 विकेट गंवा बैठी थी। लेकिन ब्रेविस ने आते ही मैच की तस्वीर बदल दी। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर रफ्तार बढ़ाते हुए तूफानी अंदाज में शतक जड़ दिया।
आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे ब्रेविस ने खासकर ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड को बुरी तरह निशाना बनाया। उन्होंने मैक्सवेल के एक ओवर में 3 छक्के सहित 23 रन बनाए, जबकि हेजलवुड के भी एक ओवर में 17 रन ठोक दिए।
Trending
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह


