नई दिल्ली। आयुर्वेद में शहतूत का विशेष स्थान है। इसमें कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव करते हैं। खट्टे-मीठे स्वाद के कारण शहतूत लोगों को बहुत पसंद आता है। स्थानीय भाषा में इसे तूत भी कहा जाता है। शहतूत जिसका नाम सुनते ही बच्चा हो या बुजुर्ग सभी के मुंह में पानी आ जाता है। यह फल देखने में जितना खूबसूरत होता है ।उतना ही हमारे स्वास्थ्य के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक होता है ।यह हमारे शरीर को कई प्रकार से फायदा पहुंचता है। इसका स्वाद बड़ा ही खट्टा मीठा होता है।
रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी अधिकारी डॉ स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय) के मुताबिक शहतूत जिसे मलबेरी के नाम से भी जाना जाता है। यह हमारे शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करने के साथ ही हमारी त्वचा, बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमें कई गंभीर बीमारियों से भी बचाने में कारगर होते हैं।
इन पोषक तत्वों से होता है भरपूर : शहतूत में हमारे स्वास्थ के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्व विटामिन ए,बी6,सी, ई , के,सोडियम,कार्बोहाइड्रेट्स,कापर,जिंक,प्रोटीन,फाइबर, फास्फोरस ,पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
इन बीमारियों में है फायदेमंद : किडनी की बीमारी में, बालों की समस्या में ,त्वचा की समस्या में,फेफड़ों की समस्या में वजन कम करने में,इम्यूनिटी बढ़ाने में शहतूत का सेवन बेहद फायदेमंद होता है।
ऐसे करें उपयोग: डॉ स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं की शहतूत सफेद, लाला और काला तीन प्रकार का होता है। जो हमे कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में कारगर होता है। अगर आप किडनी की समस्या से परेशान है। तो आप इसके जूस का सेवन करें। जिससे आपको राहत मिलेगी,आपके बाल असमय सफेद हो रहे हैं। तो इसके जूस का सेवन करे,त्वचा की समस्या से राहत पाने के लिए इसके अर्क का उपयोग करे, फेफड़ों में इन्फेक्शन है तो शहतूत के पेड़ की छाल का सेवन करें। जिससे आपके फेफड़े स्वस्थ रहेंगे। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे बढ़ते वजन को कम करने में काफी कारगर होता है। इसमें जिंक,मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैंजो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने का काम करते हैं।
Trending
- गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
- ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मंत्री राजेश अग्रवाल
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम
- खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
- मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली


