खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर अब विराम लगने वाला है। विश्वसनीय सूत्रों और हालिया बयानों के अनुसार, 20 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। इस विस्तार के साथ, मंत्रिमंडल की कुल संख्या 11 से बढ़कर 14 हो सकती है, जो राज्य विधानसभा की 90 सीटों के 15% के नियम के अनुरूप है।
नए मंत्रियों के लिए तैयारियां जोरों पर
मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्टेट गैरेज में नए मंत्रियों के लिए चमचमाती सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ियों की साफ-सफाई शुरू हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक नए मंत्री को एक फॉर्च्यूनर वाहन आवंटित किया जाएगा, जो मंत्रियों के लिए सरकारी सुविधाओं का हिस्सा है। यह कदम मंत्रिमंडल विस्तार की औपचारिकता को और पुख्ता करता है।
संभावित नए मंत्रियों के नाम
हालांकि, आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में तीन विधायकों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं:-
गजेंद्र यादव (दुर्ग शहर): यादव समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले गजेंद्र यादव को दुर्ग संभाग से मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की प्रबल संभावना है।
गुरु खुशवंत साहेब (आरंग): सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए, गुरु खुशवंत साहेब का नाम भी चर्चा में है।
राजेश अग्रवाल (अंबिकापुर): बनिया समुदाय और सरगुजा संभाग से प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के लिए राजेश अग्रवाल को मंत्री बनाया जा सकता है।
इनके अलावा, अन्य विधायकों जैसे अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, और पुरंदर मिश्रा के नाम भी चर्चा में हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, उपरोक्त तीन नामों पर सहमति बन चुकी है, बशर्ते अंतिम समय में कोई बदलाव न हो।
Trending
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च


