खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला मुख्यालय के शराब दुकान के पास बरदेभाटा मार्ग में नशे में धुत्त एक युवक नाली में गिर गया। लगातार बारिश होने से नाली में पानी का बहाव तेज था, नाली में डूबने से युवक की मौत हो गई । सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार शराब दुकान से बरदेभाटा मार्ग में सड़क किनारे नाली में नशे में धुत्त एक युवक गिर गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को नाली से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तुरंत मृतक के शव को अस्पताल पहुंचवाया। मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले तथा आस-पास के लोगों ने भी उसे पहचानने से इंकार कर दिया। आज साेमवार काे शव का पोस्टमार्टम किया गया । वहीं पुलिस मृतक के शिनाख्ती का प्रयास कर रही है, इसके साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
Trending
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च


