खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में माैसम विभाग के द्वारा जारी अलर्ट के बाद से लगातार दाे दिनाें से जाेरदार बारिश हाे रही है। भारी बारिश के चलते केके रेललाइन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पिछले तीन दिनों से आंध्रप्रदेश के अरकू और ओडिशा के कोरापुट क्षेत्र में लगातार मूसलाधार वर्षा हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है। रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि लगातार बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।
इसी कारण अगले दो दिन यानी 18 और 19 अगस्त को विशाखापत्तनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस को विजयनगरम और रायगढ़ा मार्ग से संचालित किया जाएगा। इसके अलावा आज विशाखापत्तनम-किरंदुल पैसेंजर ट्रेन केवल अरकू तक और किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर केवल कोरापुट तक ही चलाई जाएगी । रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले समय सारिणी की पुष्टि अवश्य कर लें। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे संकेत मिलता है कि बारिश और तेज़ हो सकती है । इस स्थिति को देखते हुए कल यानी 19 अगस्त को दोनों ओर से पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेलवे लगातार हालात पर नज़र रखे हुए है और आवश्यक निर्णय ले रहा है।
Trending
- देर रात अज्ञात कार का कहर: दो पत्रकार गंभीर घायल
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप


