खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल तथा डीएसपी कृष्णा चंद्राकर एवं आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना कवर्धा पुलिस द्वारा दिनांक 17.08.2025 की रात अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर लगातार दबिश दी गई।
मुखबिर सूचना के आधार पर यह पाया गया कि कुछ ढाबों में बैठाकर ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। इस पर की गई कार्रवाई में निम्न प्रकरण दर्ज किए गए –
1. अपराध क्रमांक 363/2025, धारा 36(सी) आबकारी एक्ट – आरोपी राहुल सोनवानी (रामनगर वार्ड क्रमांक 01), इण्डियन ढाबा (विप्र भवन मार्ग) में शराब पिलवाते हुए मदिरा सहित गिरफ्तार।
2. अपराध क्रमांक 364/2025, धारा 36(सी) आबकारी एक्ट – आरोपी पवन देवांगन (हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी), राजा ढाबा (नेवारी तिराहा) में शराब पिलवाते हुए मदिरा सहित गिरफ्तार।
3. अपराध क्रमांक 365/2025, धारा 36(सी) आबकारी एक्ट – आरोपी महेश राजपूत (पालीपारा), पंजाबी ढाबा (ग्राम जोराताल) में शराब पिलवाते हुए मदिरा सहित गिरफ्तार।
4. अपराध क्रमांक 366/2025, धारा 36(सी) आबकारी एक्ट – आरोपी जोगी बंजारे (भीमपुरी),मामा भांचा ढाबा (रायपुर-राजनांदगांव रोड बायपास) में शराब पिलवाते हुए मदिरा सहित गिरफ्तार।
5. अपराध क्रमांक 367/2025, धारा 36(सी) आबकारी एक्ट – आरोपी देवराज उर्फ पप्पु ठाकुर (ठाकुरपारा), पप्पु ठाकुर ढाबा (रायपुर-राजनांदगांव रोड बायपास) में शराब पिलवाते हुए मदिरा सहित गिरफ्तार।
सभी मामलों में आरोपियों के कब्जे से देशी प्लेन मदिरा की शीशियां, शराब गंधयुक्त खाली बोतलें एवं डिस्पोजल गिलास ज़ब्त किए गए। चूँकि प्रकरण जमानतीय थे, इसलिए सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर आरोपियों को मुचलका पर रिहा किया गया। थाना कवर्धा पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
अवैध मदिरा बिक्री एवं उपभोग के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी दृढ़ता से की जाती रहेगी। किसी भी व्यक्ति को अवैध कारोबार में लिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
Trending
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च


