रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 18 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार अगले कुछ घंटों के दौरान सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में आज रात गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान बस्तर और दुर्ग संभाग के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। दुर्ग में सबसे ज्यादा 14 सेमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा अंतागढ़ में 9 सेमी, गुंडरदेही में 7 सेमी, राजनांदगांव में 6 सेमी, अंबागढ़ चौकी, पाटन और डोंगरगांव में 5-5 सेमी और भिलाई, कुकरेल, डोर्नापाल व मैनपुर में 4 सेमी तक बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी सोमवार 18 अगस्त को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। विशेषकर बस्तर संभाग के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायपुर में सोमवार को आसमान आंशिक रूप से बादलयुक्त रहेगा और एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों से दूर रहें, सुरक्षित स्थानों पर शरण लें और अनावश्यक यात्रा से बचें। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं और बिजली गिरने की आशंका के मद्देनजर खेतों या खुले मैदानों में न जाएं।
Trending
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च


