खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शुक्रवार की देर रात्री में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक ग्रामीण युवक काे गाेली लगने से घायल हो गया। घायल ग्रामीण युवक अभय नेताम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। इस मुठभेड़ को लेकर शनिवार को पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माेहन मरकाम ने घायल ग्रामीण युवक एवं उसके परिजनाें से मुलाकात कर प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुठभेड़ काे फर्जी बताते हुए, उन्हाेने गृहमंत्री विजय शर्मा के इस्तीफे की मांग की है।
इस मुठभेड़ को लेकर शनिवार को पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माेहन मरकाम की टीम मुठभेड़ में घायल अभय नेताम से मिलने टीम जिला अस्पताल पहुंची। मुलाकात के बाद पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माेहन मरकाम ने घायल को 1 करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार और एसपी से की है। उन्होंने कहा कि अगर असली मुठभेड़ है, तो वीडियो फुटेज जारी करें। इसके साथ ही गृहमंत्री विजय शर्मा के इस्तीफा की मांग की है। श्री मरकाम ने कहा कि भाजपा नक्सलीयों से नहीं मासूम आदिवासियों से लड़ रही है। उन्हाेने कहा कि कांग्रेस की टीम घटना स्थल पर जाकर मुआयना करेगी।
वहीं घायल युवक के बड़े पिताजी विश्वनाथ नेताम ने कहा कि लड़के लोग शाम को मोटर साईकिल, जंगल गुलेल और एयरगन लेकर गए थे। उसी दौरान मोटर साईकल स्टार्ट नहीं हुआ तो उसे पैदल लेकर जा रहे थे। उसी दौरान फायरिंग हुई, बेटे ने हाथ उठाकर कहा भी कि, मैं नक्सली नहीं हूं, उसके बावजूद फायरिंग किये, 5 गोली निकल गया 6 वां गोली इसको लगा है।
इस मामले को लेकर काेंड़ागांव एसपी वाय अक्षय कुमार ने कहा कि 14 अगस्त की रात को सूचना मिलने पर सुरक्षाबलाें की टीम को रवाना किया गया था। जहां नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली तीतर- बीतर हो गए। सर्चिग के दौरान टीम को दो नग भरमार बंदूक और एक ग्रामीण घायल अवस्था में मिला। जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल के रवाना किया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है।
Trending
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र


