खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई नगर पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने सेक्टर-6 रेलचौक और अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।
सेंट्रल एवेन्यू रोड पर स्टंटबाजी करते पांच बाइक चालकों को पकड़ा गया। पुलिस ने चार मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा जब्त की। साथ ही 10 अन्य वाहन चालकों का चालान काटा गया।
बिना अनुमति और तेज आवाज में डीजे बजाने वाले दो संचालकों पर भी कार्रवाई की गई। कोलाहल अधिनियम और मोटरयान अधिनियम के तहत एक टाटा डीआई और एक बोलेरो पिकअप वाहन जब्त किए गए। इनके साथ 16 साउंड बॉक्स भी जब्त किए गए। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि त्योहारों के दौरान इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई।
Trending
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र


