खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के नक्सली कमांड़र हिड़मा एवं देवा के पूवर्ती गांव में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नक्सलगढ़ में भी आजादी का जश्न मनाया गया । कभी नक्सलवाद की काली छाया में घिरे पूवर्ती गांव में उत्सव सा माहौल दिखा। आज वहां तिरंगे को सलाम किया गया, वहीं देश भक्ति के नारों और गाने गूंजते रहे। जिस पूवर्ती गांव के चौक पर कभी नक्सलियाें की खुलेआम सभाएं हुआ करती थीं, वहां आज सुरक्षाबलों और ग्रामीणों ने मिलकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
मिली जानकारी के अनुसार 15 अगस्त के मौके पर सुबह से ही गांवों में उत्साह सा माहौल था, महिलाएं ताजा फूलों की मालाएं बना रही थीं, बच्चे हाथों में तिरंगे लेकर दौड़ते-खेलते नजर आ रहे थे। बुजुर्ग भी तैयारियों का जायजा ले रहे थे। जैसे ही आसमान में तिरंगा लहराया, पूरा इलाका “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। यह वही पूवर्ती गांव हैं, जहां की फिजाओं में कभी सन्नाटा और खौफ पसरा रहता था, बंदूक और बारुद के शोर से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक डरे सहमे रहते थे। लेकिन समय बदल चुका है, केंद्र सरकार ने पूरे भारत को नक्सलमुक्त बनाने का अभियान छेड़ा है, तब से नक्सलगढ़ के गांवों में विकास की बयार बही है। बंदूक और बारुद की जगह आजादी और तरक्की ने ले ली है। सुरक्षाबलों के प्रयास से जहां कैंप खुले है, वहां आजादी के मायने विकास में बदल दिए गए । सड़कें बन रही हैं, नेटवर्क स्थापित हो रहा है, बिजली की रोशनी से ग्रामीणों की उम्मीदें चमक रही है।
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि पूवर्ती जैसे अंदरूनी क्षेत्रों में खोले गए कैंप निर्माण के बाद इन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क बिजली स्वास्थ्य सुविधा ओर अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। इसके कारण आज स्वतंत्रता दिवस के दिन भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह दर्शाता है कि ग्रामीण के बीच विश्वास और भरोसा कायम करने में सुरक्षाबल कामयाब हो रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान


