2 नग भरमार बंदूक, वर्दी, नक्सली साहित्य, दवाईया बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव जिले के थाना केशकाल के नालाझार के जंगल में नक्सलीयों की उपस्थिति की आसूचना पर काेंड़ागांव एसपी द्वारा नक्सल विरोधी आपरेशन प्लान तैयार कर बस्तर फाईटर्स एवं डीआरजी की संयुक्त टीम रवाना की गई थी। रात्रि लगभग 11 बजे ग्राम नालाझार के जंगल में पूर्व से घात लगाये 10-12 अज्ञात सशस्त्र नक्सलियों के द्वारा अंधाधुंध फार्यारंग करने पर बस्तर फाईटर्स-डीआरजी की संयुक्त टीम के द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया गया। नक्सली अपने ऊपर जवानाें के भारी पड़ता देखकर घने जंगल, पेड़ो का आड़ लेकर भाग खड़े हुए। घटना स्थल का सघन सर्चिग करने पर मौके से 2 नग भरमार बंदूक, वर्दी, नक्सली साहित्य, दवाईया बरामद की गई है।
इस घटना में एक ग्रामीण घायल अवस्था में मिलने पर तत्काल गस्त सर्चिग पार्टी के द्वारा बेहतर उपचार हेतु घायल ग्रामीण काे अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिसकी हालात स्थिर है। कोंड़ागांव एसपी वाय अक्षय कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में नक्सलियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।


