खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। आरोपी गोपाल पाल द्वारा प्रार्थी राधेश्याम देवांगन से शराब पीने के लिए पैसा दो बोला तो वह मना किया उसे अश्लील गाली गलौज करने लगा उसके बाद प्रार्थी वहां से डर कर चुपचाप अपने घर चला गया।
पुनः दिनाक 18/07/2025 के शाम 07 बजे प्रार्थी अपने घर पर था कि उसी समय दोनों बदमाश गोपाल पाल एवं सुभम पाल दरवाजा को लात मारकर घर अंदर घुस गये और सुभम पाल बोला कल मेरा भैया शराब पीने के लिए पैसा मांग रहा था तुम नहीं दिये थे तुम आज हम दोनों को शराब पीने के लिए पैसा दो,
प्रार्थी पैसा देने के लिए मना किया तो आरोपी गोपाल पाल अपने हाथ में रखे लकड़ी के पटरा से प्रार्थी के ऊपर हमला कर अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारकर खत्म कर देंगे कहकर मारपीट करने लगे, बीच बचाव करने वालो को भी आरोपियों द्वारा गाली गलौच करते हुए मारपीट कर वहां से भाग गए जिसकी सूचना रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 298/25 धारा 333, 119(1), 296, 351(2), 115(2)3 (5) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया!
थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल दोनों आरोपियों को पकड़ा जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे कील लगा 01 नग लकड़ी का पटरा बरामद किया आरोपियों का विधिवत गिरफ्तार किया गया न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!
Trending
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय


