नई दिल्ली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के आगमन ने टेस्ट क्रिकेट को एक नई पहचान दी है। अब हर टेस्ट मैच सिर्फ इतिहास बनाने के लिए नहीं, बल्कि चैंपियन बनने की दौड़ में भी अहम होता है। हर टीम हर मुकाबले में अंक बटोरती है और लक्ष्य होता है WTC का फाइनल जीतना।
WTC की शुरुआत 2019 में हुई थी और अब तक इस चैंपियनशिप के दो फाइनल खेले जा चुके हैं। पहले खिताब पर न्यूजीलैंड ने कब्जा जमाया था, जबकि दूसरा खिताब ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया, लेकिन अगर बात की जाए WTC इतिहास की सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीमों की, तो इस लिस्ट में कौन सबसे ऊपर है? आइए डालते हैं एक नजर
WTC इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें
टीम मैच खेले जीत
ऑस्ट्रेलिया 57 35
इंग्लैंड 69 34
भारत 60 32
साउथ अफ्रीका 41 22
न्यूजीलैंड 39 19
श्रीलंका 39 13
पाकिस्तान 40 13
वेस्टइंडीज 42 10
बांग्लादेश 33 5
कौन है नंबर 1?
इस वक्त WTC इतिहास में सबसे ज्यादा जीत ऑस्ट्रेलिया के नाम हैं। उन्होंने 57 मैचों में 35 मुकाबले जीतकर इस लिस्ट में टॉप स्थान हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया ने WTC फाइनल में भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का टेस्ट का ताज अपने नाम किया था।
इंग्लैंड 69 मैचों में 34 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है, जबकि टीम इंडिया 60 में से 32 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर बनी हुई है। हालांकि, भारत अब तक दो बार WTC फाइनल तक पहुंचा है लेकिन दोनों बार ट्रॉफी से हाथ धोना पड़ा है।
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका भी मजबूत
न्यूजीलैंड, जिसने पहला WTC फाइनल जीता था, उसने अब तक 39 में से 19 मैच जीते हैं। वहीं हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की विनर साउथ अफ्रीका 41 में से 22 मुकाबले जीत चुका है, और अब उनका लक्ष्य अगला WTC फाइनल है।
Trending
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
- शादी की खुशियाँ मातम में बदली, पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, गांव में तनाव
- छत्तीसगढ़ में मौसम के दो रंग: रायपुर में आज 45°C का ‘ऑरेंज अलर्ट’, तो बस्तर में बारिश की फुहारें


