खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 जगदलपुर में संचालित 1 सीजी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल चंचल दास गुप्ता के निर्देशानुसार एनसीसी सीनियर विंग के कैडेटों को पुनीत सागर अभियान के तहत पेपर बैग डे मनाया गया जिसके तहत शाला परिसर की साफ सफाई करते हुए राजेंद्र नगर वार्ड से रैली निकालकर गंगामुंडा तालाब के पास घाट की सफाई कराया गया एवं कचरा एकत्र कर नगर निगम की कचरा सफाई गाड़ी में डाल गया।
प्लास्टिक की थैली की जगह जूट या क्लॉथ बैग का वैकल्पिक उपयोग करने की अपील लोगों से की गई, एचं चौक चौराहों में नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। यह सम्पूर्ण गतिविधि संस्था के प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार के मार्गदर्शन पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन हेमपुष्प लता ध्रुव के द्वारा करवाया गया। इस गतिविधि में बटालियन के पीआई स्टाफ हवलदार हरविंदर सिंग शिक्षिका श्रीमती विजयलक्ष्मी पटनायक राजेंद्र नगर वार्ड के पार्षद लक्ष्मण झा उपस्थित थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


