नई दिल्ली। बारिश का मौसम हर किसी को पसंद होता है। ठंडी हवा, मिट्टी की खुशबू और हरियाली मन को सुकून देती है। लेकिन इस खूबसूरत मौसम के साथ कई बीमारियां भी दस्तक देती हैं। पानी जमा होने, नमी बढ़ने और बदलते तापमान की वजह से वायरस और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। खासकर बुखार, सर्दी-खांसी, डायरिया और स्किन इंफेक्शन जैसे रोग इस सीजन में ज्यादा होते हैं। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप कुछ आसान बातें ध्यान रखें, तो आप इस मौसम का मजा बिना बीमार हुए उठा सकते हैं।
1. साफ पानी पिएं
मानसून में पानी ही सबसे बड़ा कारण बनता है बीमारियों का। गंदा या आधा उबला पानी पीने से पेट में इंफेक्शन, उल्टी-दस्त जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। घर में पानी को उबालकर पीएं या फिर फिल्टर का पानी इस्तेमाल करें। बाहर का पानी पीने से बचें।
2. भीगे कपड़े तुरंत बदलें
बारिश में भीग जाना आम बात है। लेकिन भीगे कपड़ों को ज्यादा देर तक पहनकर न रहें। इससे सर्दी-खांसी, बुखार और स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। ऑफिस या बाहर जाते समय एक्स्ट्रा कपड़े जरूर साथ रखें।
3. भोजन हल्का और ताजा खाएं
बारिश के मौसम में पाचन कमजोर हो जाता है। तला-भुना और ज्यादा मसालेदार खाना शरीर पर बोझ डाल सकता है। हल्की सब्जियां, दाल, सूप और ताजा फल इस मौसम में बेहतर विकल्प हैं। सड़क किनारे बिकने वाले चाट, पकौड़े या कटे फल खाने से बचें।
4. घर और आसपास सफाई रखें
पानी जमा होने से मच्छर पनपते हैं। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां इसी वजह से बढ़ती हैं। घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। कूलर, गमलों और छत पर जमा पानी समय-समय पर खाली करें।
5. इम्यूनिटी मजबूत करें
इस मौसम में रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाना जरूरी है। रोजाना फल, हरी सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स खाएं। हल्दी वाला दूध, तुलसी की चाय या ग्रीन टी भी फायदा करती है। नींद पूरी लें और पानी खूब पिएं।
6. बार-बार हाथ धोएं
वायरल इंफेक्शन का सबसे आसान रास्ता गंदे हाथ होते हैं। बाहर से आने पर, खाना खाने से पहले और बाद में हाथ जरूर धोएं। सेनेटाइजर भी बैग में रखें।
7. खुद को सूखा रखें
बारिश में जूते, मोजे गीले हो जाते हैं। ज्यादा देर तक गीले जूते पहनने से स्किन पर रैशेज और फंगल इंफेक्शन हो सकता है। कोशिश करें कि वाटरप्रूफ फुटवियर पहनें और भीगने पर तुरंत बदलें।
8. भीड़भाड़ से बचें
अगर आपके इलाके में वायरल इंफेक्शन फैला है, तो भीड़ में जाने से बचें। मास्क पहनना अभी भी अच्छा उपाय है, खासकर बंद जगहों पर।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। K.W.N.S. इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Trending
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’


