खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र स्थित बेल्दार सिवनी गांव में 27 जून दोपहर को नाबालिग युवती की हत्या कर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे रिमांड पर भेजा जाएगा। आरोपी साहिल धीवर रिश्ते में मृतका का परिचित था जिसके चलते घर वालो को कोई शक नहीं हुआ और एक तरफा प्रेम करने की बात सामने आई है।
दरअसल, आरोपी नाबालिग युवती को किसी अन्य युवक से बातचीत क्यों करती है इसी बात से विवाद करता था और घटना के दिन आरोपी साहिल अपने बलौदाबाजार स्थित घर से नाबालिग के घर पहुंचा और घुमाने ले जाने के बहाने गांव के पास खेत में ले जाकर किसी अन्य से बातचीत क्यों करती है, इसी बात पर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी साहिल ने चाकू से उसके पेट समेत शरीर में कई वार कर मौत के घाट उतार दिया।
इतना करने के बाद भी आरोपी साहिल नहीं माना और पास में पड़े एक बडे पत्थर को उठाकर उसके सर और चेहरे पर मारा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस और एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीमे लगातार पतासाजी में जुटी थी लेकिन आरोपी लगातार अपनी लोकेशन चेंज कर रहा था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को दुर्ग नागपुर (महाराष्ट्र) की सीमा के पास एक गांव से उसके दोस्त के घर से बीती रात को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करके आगे की कार्रवाई में जुट गई है और खरोरा पुलिस के द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Trending
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता


