Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

    April 25, 2026

    शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR

    April 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
    • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR
    • मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक
    • प्रदेशवासियों को झुलसाएगी गर्मी, रायपुर में ‘ऑरेंज अलर्ट’: 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
    • मुख्यमंत्री साय आज हज यात्रियों को करेंगे किट का वितरण
    • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को
    • 50 हजार से अधिक परिवारों के ‘अपना घर’का सपना हुआ साकार
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिलीप तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मानसून सीजन की सबसे ताकतवर सब्जी, इसमें कैंसर से लेकर सांप के जहर तक का इलाज! सिर्फ 2 महीने मिलेगी
    बिज़नेस

    मानसून सीजन की सबसे ताकतवर सब्जी, इसमें कैंसर से लेकर सांप के जहर तक का इलाज! सिर्फ 2 महीने मिलेगी

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 25, 2025No Comments19 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। मानसून शुरू होने के साथ ही बाजार में एक सब्जी दिखने लगती है, जिसे लोग जंगली मानते हैं। रीवा संभाग भी एक जंगली इलाका है, जहां प्रकृति मेहरबान रहती है। मानसून के सीजन में यहां के जंगलों से कई अद्भुत चीजें मिलती हैं, जिनका ग्रामीण पूरे साल इंतजार करते हैं। ऐसी ही एक खास सब्जी है, जिसे स्थानीय लोग जरूर खरीदते हैं। यह सब्जी सेहत के लिए वरदान मानी जाती है और इसे मानसून सीजन की सबसे पावरफुल वेजिटेबल भी कहा जाता है।
    मानसून सीजन के साथ ही इस पावरफुल सब्जी का सीजन भी शुरू हो जाता है, जिसे रीवा संभाग के ग्रामीण इलाके में ‘पड़ोरा’ के नाम से जाना जाता है। विभिन्न क्षेत्रों में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे कंटोला, काकोड़ा और मीठा करेला। भारतीय रसोई में बनने वाली यह सब्जी पोषक तत्वों और प्रोटीन से भरपूर होती है। माना जाता है कि इसमें मीट से भी ज्यादा प्रोटीन होता है, इसलिए इसे मानसून सीजन का पावरफुल वेजिटेबल कहा जाता है।
    अब ढूंढने से भी नहीं मिलती ये सब्जी
    मानसून के साथ ही पड़ोरा का पौधा तैयार होने लगता है। ग्रामीण जंगलों से इसके फल को ढूंढ कर लाते हैं। इसकी सब्जी घरों में जरूर बनाते हैं। स्वाद में शानदार होने के साथ-साथ पड़ोरा सेहत के लिए भी वरदान है। पहली बारिश के बाद इसका पौधा निकलना शुरू हो जाता है और बेल के रूप में फैल जाता है। जब इसमें फल आ जाते हैं, तो लोग इसे ढूंढ कर लाते हैं और सब्जी बनाकर खाते हैं। साथ ही बाजार में बेचकर कुछ पैसे भी कमा लेते हैं। अब यह प्राकृतिक रूप से मिलने वाला पड़ोरा विलुप्त हो रहा है, क्योंकि लोग कंद ही निकाल कर ले जा रहे हैं। पहले यह आसानी से मिल जाता था, लेकिन अब बहुत कम और ढूंढने से मिलता है।
    कैंसर रोधी, सांप का जहर भी मारे?
    रीवा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अक्षय श्रीवास्तव ने बताया, “ऐसा माना जाता है कि यह कैंसर रोधी होता है। मोटापा कम करने और डायबिटीज जैसी बीमारियों के लिए यह रामबाण है। माना जाता है कि इसे खाने से सांप का जहर भी असर नहीं करता है। इसमें प्रोटीन, फोलिक एसिड, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस और पोटाश कैरोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।”
    ज्यादा बिकने के कारण गायब!
    वैसे तो पड़ोरा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्यों में नेचुरली बहुत ज्यादा पाया जाता था, लेकिन अब यह विलुप्ति की कगार पर है। इसकी पत्ती, कंद और फल सभी का औषधीय महत्व है। जितना इसका संरक्षण नहीं हुआ है, उससे कहीं ज्यादा दोहन हुआ है। यही वजह है कि प्राकृतिक रूप से उगने वाला पड़ोरा अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। लेकिन, अब यह ज्यादा बिक रहा है, इसलिए शायद चोरी भी होने लगा है।
    शानदार बनती है सब्जी
    हाउस वाइफ उर्मिला तिवारी बताती हैं कि “पड़ोरा की सब्जी बहुत ही क्रिस्पी बनती है। इसे अपने स्वाद के मुताबिक विभिन्न तरीकों से बनाया जा सकता है। एकदम कुरकुरी सब्जी बना सकते हैं, जो खाने में भी बहुत शानदार होती है। इसकी सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। आप भरता भी बना सकते हैं या दाल में डालकर उबाल सकते हैं।”
    Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    अरावली का ‘हरा सोना’: सिर्फ फल ही नहीं, टिमरू के पत्ते भी हैं आयुर्वेद का खजाना; स्किन से शुगर तक रामबाण इलाज

    April 24, 2026

    गर्मी में पपीता आपकी सेहत के लिये कैसे है फायदेमंद, इसको खाने का सही समय क्या है?

    April 23, 2026

    गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है डायरिया का खतरा? अचानक उल्टी-दस्त होने लगें, तो क्या करें, डॉक्टर ने दिए टिप्स

    April 22, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,338

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,278

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,207
    Don't Miss
    बिलासपुर

    बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

    By Khabar WorldApril 25, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने…

    शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR

    April 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक

    April 25, 2026

    प्रदेशवासियों को झुलसाएगी गर्मी, रायपुर में ‘ऑरेंज अलर्ट’: 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

    April 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

    April 25, 2026

    शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR

    April 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक

    April 25, 2026

    प्रदेशवासियों को झुलसाएगी गर्मी, रायपुर में ‘ऑरेंज अलर्ट’: 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

    April 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय आज हज यात्रियों को करेंगे किट का वितरण

    April 25, 2026

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को

    April 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.