नई दिल्ली। चाय के साथ समोसा खाना अधिकतर लोगों को पसंद है। हर जगह आपको चाय और समोसा का कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाएगा। समोसा चटपटा होता है, जबकि चाय मीठी होती है। ऐसे में दोनों का टेस्ट लोगों को खूब लुभाता है। चाय के साथ समोसा खाने का जो आनंद है, वह किसी और चीज में नहीं मिलता है। आपने भी कई बार इन चीजों का स्वाद चखा होगा। क्या चाय के साथ समोसा खाना सेहत के लिए ठीक है? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है, लेकिन ज्यादातर लोगों को इस बारे में कुछ पता नहीं होता है। आपको बताएंगे कि चाय के साथ समोसा खाना चाहिए या नहीं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चाय और समोसा का स्वाद काफी अच्छा होता है, लेकिन इस कॉम्बिनेशन को सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जा सकता है। समोसा तला हुआ होता है और इसमें काफी मात्रा में फैट और कैलोरी होती है। दूसरी तरह दूध और चीनी डाली वाली चाय भी सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। खासतौर से जो लोग पेट की समस्याओं या एसिडिटी से जूझ रहे हैं, वे इस कॉम्बिनेशन से बचें। समोसा में भरपूर कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो पेट में एसिडिटी पैदा कर सकते हैं। अगर आप इसे चाय के साथ खाते हैं, तो यह पाचन तंत्र को और अधिक प्रभावित कर सकता है, जिससे गैस, अपच या पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो चाय और समोसा खाने से बचें। समोसा में हाई फैट और हाई कैलोरी होती है, जो शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा करने में मदद करती है। इससे वजन बढ़ने की संभावना अधिक होती है। अगर आप अपना वजन नियंत्रित रखना चाहते हैं, तो चाय के साथ समोसा खाना आपके लिए उचित विकल्प नहीं हो सकता है। समोसा और चाय शुगर लेवल पर भी असर डाल सकती है। समोसा में अत्यधिक तेल और मैदा का इस्तेमाल होता है, जिससे शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। जिन लोगों को डायबिटीज है, वे चाय के साथ समोसा खाने से बचें। इससे परेशानी हो सकती है।
चाय के साथ समोसा खाने से पाचन तंत्र पर भी दबाव पड़ सकता है। समोसा तला हुआ होता है और यह वसा, तेल और मसाले से भरपूर होता है। इस प्रकार के खाद्य पदार्थ पाचन में मुश्किलें उत्पन्न कर सकते हैं। चाय के साथ समोसा खाने से पेट में भारीपन महसूस हो सकता है, जो पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो कभी-कभार चाय के साथ समोसा का आनंद लेने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन अक्सर ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर सेहत के लिहाज से देखें तो यह अच्छा कॉम्बिनेशन नहीं है। इसलिए चाय और समोसा को लेकर लिमिट तय करना बहुत जरूरी है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। K.W.N.S. इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


