नई दिल्ली। अतरंगी और चाशनी में लिपटी जलेबी न केवल दिखने में खूबसूरत और जीभ को सुकून देने वाली बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी उत्तम मानी जाती है।जलेबी एक नहीं बल्कि कई बीमारियों में रामबाण इलाज का काम करती है। शरीर की कई बीमारियों में यह लाभदायक होती है। चिकित्सक जलेबी को सुबह सेवन करने की सलाह देते है।
अगर आप मीठा खाने के शौकीन है तो ये खबर खास आपके लिए ही है। अगर सुबह-सुबह आप जलेबी का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। जलेबी तनाव को कम करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। इस कॉम्बिनेशन से शरीर में खुशी के हार्मोन (सेरोटोनिन) का स्तर बढ़ता है, जिससे मानसिक थकावट और स्ट्रेस में राहत मिलती है। जिससे आप दिनभर हैप्पी फील करते है।
डाइटिशियन के पद पर तैनात डॉक्टर सपना सिंह ने बताया कि सुबह-सुबह जलेबी खाना कुछ लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। खासकर सिरदर्द या कमजोरी जैसी समस्याओं में यह बहुत फायदा पहुंचता है। इसके अलावा सर दर्द माइग्रेन, पाचन में सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता, कब्ज की समस्या सहित कई चीजों में यह फायदेमंद बताया जाता है।
जलेबी देखने में जितना सुंदर लगती है उतना खाने में भी फायदेमंद है। अगर हाथ पैर में खरोंच आई है तो इससे खुरदुरापन जल्दी भर जाता है। यह शरीर की खुजली को रोकती है। गर्म दूध के साथ जलेबी खाने से अस्थमा, सर्दी-खांसी भी ठीक हो सकती है। यह दिमाग को कंसंट्रेट करने में भी मदद करती है।
जो लोग माइग्रेन या सिर दर्द से परेशान होते है और इसके लिए हैवी डोज मेडिसिन लेते है। तो वह थोड़ी सी जलेबी का सेवन करें यह माइग्रेन के लिए एक रामबाण उपाय है। सुबह के समय दूध जलेबी खाने से आप किसी भी तरह के सिर दर्द से छुटकारा पा सकते है।
डाइटिशियन का कहना है कि मधुमेह रोगियों को जलेबी का सेवन बहुत सावधानी से करना चाहिए। क्योंकि यह उनके रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकती है। इसलिए बिना चिकित्सक की सलाह के इन रोगियों को जलेबी का सेवन नहीं करना चाहिए।
जलेबी में कार्बोहाइड्रेट होते हैं। जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। सुबह-सुबह इसका सेवन दिन भर के लिए ऊर्जावान रहने में मदद कर सकता है। इसके अलावा अन्य कई चीजों में भी जलेबी रामबाण इलाज का काम करती है।
जलेबी वैसे तो कई चीजों में फायदेमंद हो होती है। लेकिन दूध और जलेबी का मिक्स कर सेवन करना पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है।
डाइटिशियन सपना सिंह ने कहा कि सुबह-सुबह जलेबी का सेवन वैसे तो फायदेमंद होता है। लेकिन हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसलिए चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही जलेबी का सेवन करें। डायबिटीज, मधुमेह, हृदय रोग सहित आदि बीमारी से ग्रसित लोग जलेबी का सेवन न करें।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


