नई दिल्ली। डॉक्टर सपना सिंह ने बताया कि बेल के फल में विटामिन और पोषक तत्वों की भरमार होती है। बेल में मौजूद टैनिन और पेक्टिन मुख्य रुप से डायरिया और पेचिश के इलाज में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा बेल के फल में विटामिन सी, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन और आयरन भी अधिक मात्रा में मिलते हैं।
गर्मियों का मौसम आते ही तमाम तरह की बीमारियों जैसे कि दस्त, लू लगना, पेचिश आदि का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे<br />मौसम में बेल का सेवन इन सभी समस्याओं से आराम दिलाने में बहुत कारगर है।
जिला अस्पताल में डाइटिशियन के पद पर तैनात डॉक्टर सपना सिंह ने बताया कि बेल के फल में विटामिन और पोषक तत्वों की भरमार होती है। बेल में मौजूद टैनिन और पेक्टिन मुख्य रुप से डायरिया और पेचिश के इलाज में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा बेल के फल में विटामिन सी, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन और आयरन भी अधिक मात्रा में मिलते हैं।
बेल हमारे शरीर की कई बीमारियों में रामबाण इलाज का काम करता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है। कब्ज से राहत दिलाता है। इसके साथ ही शरीर को ठंडा रखने का भी काम करता है।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकांश लोग पेट की समस्याओं से पीड़ित रहे हैं और पाचन तंत्र के ठीक से काम ना करने की वजह से आगे चलकर और कई तरह के रोग होने लगते हैं। ऐसे में बेल पाचन को ठीक करके बाकी सभी समस्याओं से आराम दिलाती है। साथ ही शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों और विटामिनों की आपूर्ति करती है।
डायरिया और पेचिश के इलाज में बेल का सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अक्सर खाना ठीक से ना पचने के कारण लूज मोशन और डायरिया आदि समस्याएं होने लगती है। ऐसे में बेल का सेवन करने से जल्दी आराम मिलता है और डायरिया अगले 2-3 दिनों में ठीक हो जाता है।
बेल की पत्तियां लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। लीवर से जुड़ी बीमारियां अक्सर तभी होती हैं जब शरीर में टॉक्सिन या हानिकारक विषैले पदार्थ बढ़ जाते हैं या किसी तरह का संक्रमण हो।ऐसे में इसकी पत्तियां भी शरीर के लिए लाभदायक बताई गई हैं।
शोध के अनुसार बेल में एंटी-फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं।बीटा-कैरोटीन भी पाया जाता है। जो लीवर को किसी भी तरह के संक्रमण और चोट से बचाने में मदद करते हैं।
डाइटिशियन डॉक्टर सपना सिंह का कहना है कि बेल का सेवन चिकित्सक की सलाह पर ही करें एक सीमित मात्रा तक इसका सेवन किया जा सकता है। इसके साथ ही बिना चिकित्सक की सलाह के इसका सेवन न करें। चिकित्सा के अनुसार ही बेल का सेवन करें।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


