नई दिल्ली। देशभर में मानसून अपनी दस्तक दे रहा है। इसी बीच एक ऐसा फल भी खूब डिमांड में है, जिसको सुपरफूड कहा जाता है। इस फल की इतनी खासियत है की अगर आप रोज इसको खा लें, तो ये आपके बॉडी पर रामबाण का असर करेगा।
फल तो वैसे सभी ही असरदार होते हैं, पर क्या आप जानते हैं। एक ऐसे फल के बारे में, जिसमें बाल गलाने तक की ताकत होती है। हम बात कर रहे हैं जामुन की, जिसको लीवर के लिए काफी अच्छा बताया गया है। हमारी इस रिपोर्ट में जानिए क्यों खास है, ये काले रंग का खास फल।
गलती से खाया बाल, जामुन से गलेगा
जामुन के कई फायदे बताये जाते हैं, पर सबसे बड़ा इसका लाभ, जो काफी कम लोगों को पता है की जामुन फल में इतनी छमता है की अगर आपने गलती से इंसानी बाल खा लिया है, तो डरने की बात नहीं है। जामुन जो जून से लेकर जुलाई तक फलता है। यह बालों तक को गला देता है।
लिवर हेल्थ के लिए रामबाण
राजधानी भोपाल में जामुन की डिमांड हाल के कुछ दिनों में खूब बढ़ी है। जामुन बारिश के सीजन में ही अपनी एंट्री मारता है। इसके दाम की बात करें, तो भोपाल में यह फल अभी 60 से 70 रुपए किलो बिक रहा है। जामुन को लेकर Local18 पर फल के जानकार बीपी पाण्डेय कहते हैं कि, यह फल त्वचा में निखार से लेकर लिवर से जुड़ी कई प्रॉब्लम में काफी असरदार है।
जामुन की गुठलियां भी असरदार
कई फलों में गुठलियां किसी काम नही आती हैं पर जामुन के फल की, तो गुठलियां भी दवाई का काम करती हैं। आप जामुन खाने के बाद इनकी गुठलियों को दो-तीन दिन सुखाने के बाद इसको पीसकर पेट से जुड़ी समस्याओं में खा सकते हैं। जामुन को सुपरफ्रूट इसकी कई खास चीजें बनाती है। काले रंग का यह फल अपने कई औषधियां गुणों के लिए जाना जाता है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ


