नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में इस वक्त भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री के पार हो गया है। भयंकर गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एयर कंडीशनर (AC) इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर लोग रात को सोने से पहले कमरे में एसी चला लेते हैं और रातभर चैन की नींद सोते हैं। अगर आप भी रातभर एसी चलाते हैं, तो आपको इससे जुड़ी कुछ बातें जरूर जान लेनी चाहिए, ताकि सेहत को किसी तरह का नुकसान न हो।
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक AC चलाकर सोने से लोगों को राहत मिलती है, लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं। एसी का असर हमारी स्किन पर सीधे तौर पर पड़ता है। कई लोग कमरे में एसी चलाने के बाद एक बाल्टी पानी भरकर रख लेते हैं। माना जाता है कि एसी कई घंटों तक चले तो यह कमरे की हवा को ड्राई कर देती है। इससे स्किन पर बुरा असर पड़ता है और पानी की बाल्टी एसी से होने वाली ड्राई एयर की समस्या से बचाती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एसी की ठंडी हवा वातावरण से गर्मी और नमी दोनों खींच लेती है, जिससे कमरे की हवा बहुत ड्राई हो जाती है। कमरे की हवा ड्राई होने से स्किन ड्राइनेस और होंठ फटने की समस्या होने लगती है। इसके अलावा आंखों व गले में जलन जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। साइनस की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए यह और भी असहज स्थिति पैदा कर सकती है। ऐसे में कमरे में पानी की बाल्टी रखने से हवा में नमी बनी रहती है और इन समस्याओं से राहत मिलती है।
पानी की बाल्टी एक नेचुरल ह्यूमिडिफायर की तरह काम करती है। जैसे-जैसे पानी धीरे-धीरे वाष्पीकृत होता है, यह कमरे की हवा में नमी बनाए रखता है। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहती है, सांस लेना आसान होता है और नींद की गुणवत्ता भी बेहतर हो जाती है। नमीयुक्त वातावरण में शरीर को अधिक आराम महसूस होता है, जिससे आप ताजगी से भरपूर रहते हैं। लो ह्यूमिडिटी सिर्फ शरीर के लिए नहीं, बल्कि आसपास के माहौल के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है। इससे लकड़ी के फर्नीचर में दरारें आ सकती हैं और पौधे मुरझा सकते हैं।
रात के समय एसी में सोते वक्त अक्सर गले में सूखापन या नाक बंद होने जैसी शिकायतें हो जाती हैं, जिससे नींद टूटती है। अगर कमरे में पानी की बाल्टी रखी हो तो वह प्राकृतिक वातावरण जैसा अहसास देती है, जिससे शरीर आरामदायक स्थिति में सो पाता है। यह एक सस्ता और बिना किसी मशीन के इस्तेमाल वाला तरीका है, जो आपकी सेहत को बिना खर्च के सुरक्षित रखता है। इस उपाय का अधिकतम लाभ लेने के लिए पानी की बाल्टी को खिड़की के पास या कमरे के कोने में रखें, जहां हवा का अच्छा प्रवाह हो। चाहें तो उसमें कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल या नींबू के छिलके डाल सकते हैं, जिससे कमरे में खुशबू भी बनी रहे। ध्यान रहे कि पानी को रोज बदलें ताकि उसमें मच्छर न पनपें।
Trending
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत
- आधार सेवा केंद्र बना मददगार, करुणा जांगड़े की जन्मतिथि में सुधार से दूर हुई भविष्य की बाधा


