खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्ट्रेट के दृष्टि सभाकक्ष में आज नारको को-ऑर्डिनेशन सेंटर (छब्व्त्क्), सड़क सुरक्षा, नशा मुक्त भारत अभियान, पशु क्रूरता निवारण तथा नवीन कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने की।
बैठक में पिछले माह मई में हुई बैठक के बिंदुओं और सुझावों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं का भविष्य नशे की गिरफ्त में जा रहा है, जिसे रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ एक संगठित व समर्पित प्रयास की आवश्यकता है। अब तक नशे के कारोबार से जुड़े कुछ व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है तथा मादक पदार्थ भी जब्त किए गए हैं।
’बैठक में अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, आबकारी विभाग सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
साहू ने स्कूलों व कॉलेजों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। समाज कल्याण विभाग को प्रचार-प्रसार के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम बनाने के निर्देश दिए गए।’
नवीन कानूनों के क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा हुई। आबकारी विभाग और नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़े ठेले-गुमटियों को व्यवस्थित करें और उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई करें। सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध भी सख्ती से कार्रवाई करने कहा।
सड़क सुरक्षा के संदर्भ में जिला परिवहन अधिकारी अरविंद भगत ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों और बेरला क्षेत्र में दुर्घटनाओं की संख्या अधिक है। इन क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय, जैसे स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड आदि लगाए गए हैं। कलेक्ट्रेट के सामने सड़क सुरक्षा को लेकर स्पीड लिमिट बोर्ड, डिवाइडर तथा मस्ट लाइट की व्यवस्था हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग को पत्राचार करने की बात कही गई।
पशु क्रूरता पर चर्चा के दौरान यह मुद्दा सामने आया कि कुछ लोग पशुओं को एकत्र कर बध हेतु अन्य स्थानों पर बेचते हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गश्त के दौरान ऐसी गतिविधियों पर कार्रवाई की गई है, और यदि समय पर जानकारी मिलती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत


