खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में आज मंगलवार को समय सीमा की बैठक के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद अग्रवाल द्वारा कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष मे जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। आज के जन चौपाल में सीईओ ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए। आज जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 38 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया। वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज करके, इनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दी।
इस दौरान जनदर्शन में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे लोगों में से तहसील नांदघाट के ग्राम गिधवा निवासी शिवकुमार सेन ने खेत पर कब्जा करने वाले के ऊपर जांचकर उचित कार्यवाही के संबंध में आवेदन दिया, तहसील दाढ़ी नयापारा निवासी भाऊराम ने अपने पिता के नाम की शासकीय योजना अंतर्गत प्राप्त भूमि एवं मकान पर कब्जा करने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील नांदघाट के ग्राम केसला निवासी मोतीलाल ने ऑनलाइन राजस्व अभिलेख रिकॉर्ड दुरस्त करने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील नवागढ़ के ग्राम कुंरा के तनिष्का महिला स्व. सहायता समूह द्वारा मनमानी कर घोखाधड़ी व विभिन्न योजनाओं में गड़बड़ी करने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील बेमेतरा के ग्राम झिरिया निवासी मनेश ने सरपंच पदाधिकारियों के विरूद्ध अन्य क्रांती के मामला दर्ज कर पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के संबंध में आवेदन दिया, इसी प्रकार तहसील बेमेतरा के ग्राम खम्हरिया के निवासी रमेश्वर यादव ने अपने पुरखौती जमीन के सामने को अन्य व्यक्ति द्वारा घेरे जाने के संबंध में आवेदन दिया, इसके अलावा आम नागरिकों ने निराश्रित पेंशन दिलाने, बैटरी चलित ट्रायसायकल हेतु, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा को हटाये जाने, आम रास्ता खुलवाने, वृद्धापेंशन हेतु, दिव्यांगता पेंशन दिलाये जाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है। सीईओं ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. अनिल वाजपेयी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
Trending
- छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज
- छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू
- मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी मंजरी को कच्चे दूध में मिलाकर करें ये काम, साल भर होगी धन की बारिश!
- इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा
- ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?
- गर्मी में पपीता आपकी सेहत के लिये कैसे है फायदेमंद, इसको खाने का सही समय क्या है?
- महापौर मधुसुदन यादव ने पेश किया 15 लाख के फायदे का बजट



