खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के शिवनाथ नदी में अवैध रेत खनन की शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए नदी के बाहर रोड साइड में 347 ट्रैक्टर रेत को जब्त किया गया है। यह रेत बिना वैध खनन अनुमति के जमा किया गया था। मामले की जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उक्त रेत ग्राम साल्हेभाठा ब्लॉक साजा निवासी उत्तम कुमार गुप्ता द्वारा लाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत सालीभर्री (ख) के सरपंच व ग्राम सचिव की उपस्थिति में जब्त रेत को नीलाम किया गया।
नीलामी में 2.5 एचपी ट्रैक्टर के मालिक राकेश पटेल पिता रामेश्वर, सतीश यादव पिता शंभुलाल, बबलू साहू पिता रामधन द्वारा कुल 02 लाख 85 हजार 250 रूपये में रेत को क्रय किया गया। खनिज विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से यह संदेश स्पष्ट होता है कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Trending
- छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज
- छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू
- मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी मंजरी को कच्चे दूध में मिलाकर करें ये काम, साल भर होगी धन की बारिश!
- इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा
- ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?
- गर्मी में पपीता आपकी सेहत के लिये कैसे है फायदेमंद, इसको खाने का सही समय क्या है?
- महापौर मधुसुदन यादव ने पेश किया 15 लाख के फायदे का बजट


