खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जामुल थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिलासपुर के तखतपुर के पकरिया गांव निवासी करण यादव ने इंस्टाग्राम के जरिए पहले युवती से दोस्ती की, फिर प्रेम संबंध बनाए और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने विवाह की बात की तो आरोपी ने इनकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विओ- पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला कि आरोपी अपने गांव पकरिया (तखतपुर) में छिपा हुआ है।
इसकी सूचना मिलते ही जामुल थाना प्रभारी ने एक टीम को रवाना किया।शनिवार सुबह पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गांव में घेराबंदी की और आरोपी करण यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस ने युवतियों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें। मामले की आगे जांच जारी है।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


