खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का विशेष थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” को लेकर बेमेतरा जिले में विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। इसी क्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके) प्रक्षेत्र बेमेतरा में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा फलदार पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री तोषण कुमार ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण में आसानी से विघटित नहीं होता, जिससे यह वायु, जल, मिट्टी एवं खाद्य श्रृंखला में प्रवेश कर पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हमें एकल-उपयोग प्लास्टिक का कम-से-कम प्रयोग कर, पुनः उपयोग एवं रिसाइक्लिंग के प्रयासों को बढ़ावा देना चाहिए। इस दिशा में जन जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस मौके पर विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ग्राम कुटरू, केवतर, कुसमी, बहेरा, मल्दा एवं मगरघटा में कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने किसानों को खरीफ मौसम पूर्व उन्नत कृषि तकनीकों, जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया। इस अवसर पर किसानों को रसायनिक उर्वरकों और पेस्टीसाइड्स के दुष्प्रभावों से बचने की सलाह दी गई, जिससे पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य की रक्षा हो सके।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


