खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले के पीथमपुर एनीकट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। जहां युवक अपने भाई और उसके बच्चों के साथ नहाने के लिए पहुंचा था। इस दौरान बच्चों को गहरे पानी में जाने से मना करने के दौरान युवक पानी में डूब गया। मृतक की पहचान पीथमपुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद साहू के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पीथमपुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद साहू और उसका परिवार रोजाना एनीकेट में दैनिक कार्य के लिए जाता था। आज भी युवक लक्ष्मी अपने भाई और उसके बच्चों के साथ एनीकट में पहुंचा था।
इस दौरान उसकी पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस और जांजगीर होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची। युवक की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
Trending
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक


