नई दिल्ली। हाउसफुल 5 इस साल की मोस्ट अवेटिड फिल्म है। ये फिल्म 6 जून को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से लोगों में इसे लेकर एक्साइटमेंट बढ़ी हुई है। फैंस इस फिल्म को देखना चाहते हैं जिस वजह से धड़ल्ले से एडवांस बुकिंग हो रही है। हाउसफुल 5 ने रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है। इसे देखकर लग रहा है कि अभिषेक अपनी इस साल रिलीज हुई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।
हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म की खास बात ये है कि हर थिएटर में अलग किलर देखने को मिलने वाला है। जिसकी वजह फिल्म को लेकर बज और ज्यादा बढ़ गया है।
एडवांस बुकिंग से कर ली इतनी कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक हाउसफुल 5 ने अब तक एडवांस बुकिंग से 13.94 करोड़ कमा लिए हैं। इसमें ब्लॉक लिस्ट भी शामिल है। हाउसफुल 5A ने एडवांस बुकिंग से करीब 5.67 करोड़ की कमाई की है वहीं हाउसफुल 5B से 2.35 करोड़ कमाए हैं। इन दोनों की ब्लॉक सीट्स मिलाकर 13.94 करोड़ का कलेक्शन एडवांस बुकिंग से ही कर लिया गया है।हाउसफुल 5 अक्षय कुमार की इस साल की अब तक ओपनिंग डे पर ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म होने वाली है।
इन फिल्मों के तोड़ सकती है रिकॉर्ड
अक्षय कुमार की साल 2025 में अब तक दो फिल्में आ चुकी हैं। पहली फिल्म स्काई फोर्स है और दूसरी केसरी चैप्टर 2 है। स्काई फोर्स ने पहले दिन 12,25 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं केसरी चैप्टर 2 की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। हाउसफुल 5 एडवांस बुकिंग से ही केसरी चैप्टर 2 का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अगर फिल्म की बुकिंग ऐसे ही चलती रही तो ये स्काई फोर्स का भी पहले ही रिकॉर्ड तोड़ देगी।
हाउसफुल 5 की स्टारकास्ट की बात करें तो ये बहुत लंबी-चौड़ी है। कई बड़े सितारे एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में टोटल 24 एक्टर्स हैं।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


