खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन की अभिनव पहल “सुशासन तिहार 2025” के अंतिम दिवस पर बेमेतरा जनपद के ग्राम बहेरा में बेमेतरा जिले का अंतिम समाधान शिविर संपन्न हुआ। शिविर में क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप के तौर पर शामिल हुए। शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राम स्तर पर क्रियान्वित करते हुए प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी संबंधित आवेदनकर्ताओं के साथ ग्रामीणों को देना भी था।,
ग्राम बहेरा सहित क्लस्टर की 9 ग्राम पंचायतों—केंवाछी, बहेरा का, सिरवाबांधा, भुरकी, गांगपुर ब, लोलेसरा, बैजी, चारभांठा, ढोलिया—के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। शिविर में कुल 2388 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2379 का निराकरण किया गया, जो प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता का प्रमाण है।
शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ भी वितरित किए गए। इनमें आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बालिकाओं को पासबुक वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा बुजुर्ग महिलाओं को श्रवण यंत्र, मोची पेटी, जैसी सुविधाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का विधायक साहू ने निरीक्षण किया और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
विधायक दीपेश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार किसानों और महिलाओं के हित में ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। धान की खरीदी ₹3100 प्रति क्विंटल दर से की गई, जबकि “महतारी वंदन योजना” के माध्यम से महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता सीधे खातों में दी जा रही है। साथ ही लंबित बोनस की राशि भी किसानों को वितरित की जा चुकी है। शिविर के दौरान बहेरा ग्राम पंचायत की मांग पर विधायक साहू ने दो सीसी सड़कों के निर्माण हेतु ₹10 लाख की घोषणा करते हुए कहा कि हमारी सरकार जनहित के लिए प्रतिबद्ध है और आपकी सभी मांगों को पूरा करने हेतु संकल्पित है।
समारोह के अंत में विधायक साहू ने तंबाकू रहित दिवस के अवसर पर उपस्थित नागरिकों को तंबाकू न सेवन करने की शपथ दिलाई और नशामुक्त स्वस्थ समाज की दिशा में जागरूक किया।
जनसेवा के इस अभियान ने जनविश्वास का मजबूत सेतु बनाया – कलेक्टर शर्मा
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुशासन तिहार 2025 के समाधान शिविर के अंतिम दिवस पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, पूरे एक माह तक जिले के ग्रामीण अंचलों में आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से हजारों नागरिकों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। हमने न केवल समस्याएं सुनीं, बल्कि उनके समाधान भी सुनिश्चित किए। बहेरा में आयोजित यह अंतिम शिविर ‘जनता के पास प्रशासन’ की भावना को साकार करता है। आज का शिविर इस अभियान की सफल परिणति है, और यह बताता है कि शासन व प्रशासन जनसेवा के लिए सतत रूप से प्रतिबद्ध है।
कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान ने शासन और नागरिकों के बीच पारदर्शी संवाद व सहभागिता का वातावरण बनाया है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे “जनविश्वास का महापर्व” बताया।
शिविर में अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड प्रहलाद रजक, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल,अजय साहू, राजेंद्र शर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमति हेमा दिवाकर, जनपद सदस्य मिथलेश वर्मा, सरपंच भीम वर्मा, गजानंद साहू, जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल, तहसीलदार जयंत पाटले, जनपद सीईओ सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सुशासन तिहार 2025 के इस अंतिम शिविर में न केवल जनसमस्याओं का समाधान किया, बल्कि शासन और जनता के बीच भरोसे का मजबूत सेतु भी निर्मित किया।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का नया रोडमैप: 750 सेवाएं लोक सेवा गारंटी के दायरे में
- ‘नारी शक्ति’ पर सियासत: डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- “अधिकार छीनने वालों को महिलाएं नहीं करेंगी माफ”
- यात्री बस से 18 किलो से अधिक चांदी बरामद, कटक का तस्कर गिरफ्तार
- बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण
- कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत समीक्षा बैठक
- सोशल मीडिया की ताकत और प्रशासन का एक्शन; चिंगनेर में ढहाया गया भ्रष्टाचार का ‘बुनियाद’
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम



