नई दिल्ली। हेरा फेरी 3 इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। मगर परेश रावल ने फिल्म छोड़कर सभी को चौंका दिया है। इस पर फैंस तो टेंशन में हैं ही, सेलेब्स को भी लग रहा है कि परेश रावल के बिना फिल्म में मजा नहीं आने वाला है। जॉनी लीवर को हेरा फेरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं उन्होंने परेश रावल की एग्जिट पर रिएक्ट किया है।
जॉनी लीवर का मानना है कि परेश रावल को अपने फैसले के बारे में एक बार फिर सोच लेना चाहिए क्योंकि उनके बिना फिल्म में मजा नहीं आएगा। जॉनी लीवर का रिएक्शन वायरल हो रहा है।
जॉनी लीवर ने किया रिएक्ट
टाइम्स नाओ को दिए इंटरव्यू में जॉनी लीवर ने परेश रावल के फिल्म छोड़ने के बारे में बात की। उनका कहना है कि परेश रावल को टीम के साथ बैठकर मामले को सुलझाना चाहिए क्योंकि फैन उन्हें फिल्म में मिस करेंगे। उन्होंने कहा- मुझे लगता है उन्हें कर लेना चाहिए फिल्म। बैठकर बात करें, मैटक सॉल्व करें क्योंकि फैंस बहुत मिस करेंगे परेशजी को फिल्म में, मजा नहीं आएगा ना वैसे उनके बिना। तो बात करके सॉल्व कर लेना चाहिए। मेरी नजर में तो ये ही सही है।
बता दें 18 मई को पोस्ट शेयर करके परेश रावल ने हेरा फेरी 3 छोड़ने का कंफर्म किया था। उन्होंने लिखा था कि वो क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से फिल्म नहीं छोड़ रहे हैं। जिसके बाद अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें 25 करोड़ के हर्जाने का नोटिस भेजा है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी। तीनो एक्टर ने प्रोमो भी शूट कर लिया था।
अक्षय ने तोड़ी चुप्पी
हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार से परेश रावल के हेरा फेरी 3 छोड़ने को लेकर बात की थी। इस पर उन्होंने कहा था- जो कुछ भी है लेकिन ये सही जगह नहीं है जो मैं इस बारे में बात करूं। जो कुछ भी हुआ है वो सीरियस मामला है। कोर्ट इस मामले को देखेगी। मुझे नहीं लगता कि इस जगह मुझे इस बारे में बात करनी चाहिए।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त


