खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के दरभा जनपद पंचायत क्षेत्र के झीरम घाटी में 25 मई 2013 को देश के सबसे बड़े राजनैतिक नरसंहार को नक्सलियों ने अंजाम दिया था। जिन नक्सलियों ने झीरम हत्याकांड को अंजाम दिया उनके खात्मे का दौर जारी है, केंद्र सरकार ने नक्सलियों के खात्मे की समय सीमा मार्च 2026 तय कर चुकी है। रविवार को झीरम कांड की 12वीं बरसी मनाई गई और जब अगले वर्ष 2026 में 25 मई काे 13वीं बरसी आएगी, इससे पूर्व मार्च 2026 झीरम हत्याकांड के पीडित परिवाराें के लिए न्याय का वर्ष हाेगा, तब तक पूरे देश सहित बस्तर संभाग से नक्सलवाद का खात्मा हो चुका हाेगा। यह एक दावा है, लेकिन इस दावे को बल इसलिए मिल रहा है, क्योंकि छत्तीसगढ़ समेत तेलंगाना, महाराष्ट्र और ओडिशा में नक्सलियों के खात्मे का काम तेजी से चल रहा है। झीरम घाटी नरसंहार के मुख्य साजिशकर्ता नक्सली संगठन के महासचिव और शीर्ष नक्सली लीडर नंबाला केशव राव उर्फ बसव राजू को अबूझमाड़ के जंगलों में पांच दिन पहले ही ढेर किया गया है। झीरम नरसंहार में शामिल रहे कई नक्सली अब तक मारे जा चुके हैं, जो बचे हैं उनका भी खात्मा तय समय सीमा मार्च 2026 तक हाेना निश्चित माना जा रहा है।
नंबाला केशव राव उर्फ बसव राजू के नेतृत्व में हुआ झीरम घाटी नरसंहार
नंबाला केशव राव उर्फ बसव राजू वही था, जिसने इस सबसे बड़े राजनैतिक नरसंहार की पूरी याेजना बनाई थी। नंबाला केशव राव उर्फ बसव राजू उस वक्त नक्सलियों की सैन्य इकाई का प्रमुख था। उसके नेतृत्व में ही नक्सलियों ने बस्तर जिले की झीरम घाटी को घेरा था, और छत्तीसगढ कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सहित 30 से ज्यादा लोगों को बेहरहमी से मार डाला था। पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल,वरिष्ठ कांग्रेसी महेंद्र कर्मा, नंदकुमार पटेल, उदय मुदलियार जैसे बड़े नेता इस हमले में मारे गए थे। इतना बड़ा राजनैतिक नरसंहार इस देश में इससे पहले कभी भी नहीं हुआ था।
जांच नहीं अब प्रहार से न्याय देने का काम चल रहा
झीरम घाटी हत्याकांड की जांच से भले ही कुछ खास नहीं हुआ, पर अब पिछले डेढ़ वर्ष से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ जो चल रहा है, उससे पीड़ित परिवार बेहद खुश हैं । झीरम घाटी को जिन लोगों ने सबसे करीब से देखा वह भी केंद्र और राज्य सरकार की कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं । उनका कहना है न्याय तो आखिर न्याय होता है, अब वह चाहे जैसे भी मिले। झीरम घाटी हत्याकांड में शामिल रहे कई नक्सली अब तक मारे जा चुके हैं । जो बचे हैं उन्हें मार्च 2026 तक खत्म करने का दावा सरकार लगातार कर रही है।
झीरम हत्याकांड में एनआईए न्यायालय की सुनवाई अंतिम दौर में पंहुची – दिनेश पानीग्राही
नक्सलियों द्वारा किसी भी राजनीतिक दल के नेताओं-कार्यकर्ताओं पर किए गए सबसे बड़े झीरम हत्याकांड के मामले में एनआईए न्यायालय में जो सुनवाई चल रही थी वह अब अपने अंतिम दौर में है । इस मामले में जिन गवाहों के बयान होने थे, लगभग पूरे हो चुके हैं। एनआईए के अधिवक्ता दिनेश पानीग्राही ने बताया कि अब जल्दी ही मामले में फैसला आ जाएगा। अभी गवाही जारी है, जो अंतिम चरणों में है। इसओ बाद दोनों पक्षों के वकील अपना पक्ष एनआईए के न्यायाधीश के समक्ष रखेंगे, इसके पश्चात न्यायाधीश मामले में फैसला सुनाएंगे, ऐसे में अब फैसले में ज्यादा समय नहीं बचा है। उन्हाेने बताया कि अभी तक झीरम हमले के बाद स्थानीय पुलिस, जांच आयोग और एनआईए तक को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई थी।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल

