खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के नक्सली प्रभावित पोलमपाड़ दशकों बाद फिर से रौशन हो गया है, पुलिस-प्रशासन और सीआरपीएफ की 223वीं बटालियन के प्रयासों से बिजली आपूर्ति बहाल की गई है। बिजली पहुंचने की खुशी में लोगों ने अपने घरों में बल्ब जलाकर एक-दूसरे को बधाइयां दी।
विदित हाे कि कभी इन क्षेत्रों में बिजली हुआ करती थी, लेकिन वर्ष 2006 में सलवा जुडूम अभियान के प्रारंभ होते ही नक्सलियों पोलमपाड़ इलाके को पुरी तरह विद्युत सेवा से दूर करते हुए बिजली के सारे पोल तोड़ दिया था। नक्सलियों का इतना ख़ौफ़ था की लोग चाह कर भी विकास की मांग सरकार के पास नहीं रख पाते थे, लेकिन यहां पर सुरक्षा कैम्प के खुलने के बाद अब गांव का माहौल पुरी तरह बदल चुका है।
उल्लेखनिय है कि नक्सल प्रभवित सुकमा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर अंदरूनी क्षेत्र में नक्सलियों ने दशकों पहले खंभों को तोड़कर बिजली सेवा बाधित कर दिया था। जिसके बाद से थाना चिंतलनार का पोलमपाड़ वह इलाका रहा है, जहां के लोगों को अपने निजी कार्यों से भी बाहर जाने नक्सलियों की अनुमति की जरूरत होती थी। यदि नक्सली मना कर दें तो लोग गांवों से निकल भी नहीं पाते थे, लेकिन समय के साथ पोलमपाड़ में बदलाव आया है। लोग गांव में बाकी सुविधाओं की भी मांग सरकार व स्थानीय प्रशासन व पुलिस, सीआरपीएफ से करने लगे हैं। सीआरपीएफ व जिला पुलिस के प्रयासों से कैम्प की स्थापना की गई, जिसके बाद अब लोगों को आने जाने के लिए नक्सलियाें सिहत किसी की भी अनुमति की जरूरत नहीं पड़ती है, लोग जब दिल चाहे आना-जाना कर सकते हैं। वर्षों से नक्सलवाद का दंश झेल रहे पोलमपाड़ के ग्रामीणों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शासन के नियद नेलानार योजन के तहत इसी कड़ी में पोलमपाड़ होते हुए रायगुड़म तक सड़क का निर्माण जारी है, जिसके बनने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
- छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
- नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

