खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।बस्तर जिले के दरभा जनपद पंचायत क्षेत्र के झीरम घाटी में देश के सबसे बड़े नक्सली हमलों में से एक झीरम हत्याकांड की 12 वीं बरसी पर आज 25 मई की सुबह शहीदों को श्रद्धांजलि देने झीरम घाटी में बने शहीद स्मारक एवं झीरम घाटी के जंगल में पंहुचकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार व पूर्व विधायक रेखचंद जैन, राजमन बेंजाम एवं अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्तताओं ने शहादत स्थल पहुंचे और दोनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृद्धांजली अर्पित की।
आज से ठीक 12 वर्ष पहले 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सुकमा जिले से वापसी के दाैरान बस्तर जिले की झीरम घाटी में देश का सबसे बड़ा नक्सली हमला हुआ था। इस नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई बड़े नेताओं में तत्कालीन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, वरिष्ठ नेता उदय मुदलियार सहित 30 लोगों की हत्या नक्सलियाें ने कर दी गई थी।
Trending
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

