नई दिल्ली। अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने इस साल रिलीज हुई सभी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। विक्की कौशल की छावा के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अजय देवगन की इस फिल्म को रिलीज हुए आज 24 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म अब भी लगातार कमाई करती जा रही है।
हालांकि, लंबे समय से थिएटर्स में रहने और दो बड़ी बॉलीवुड फिल्मों फाइनल डेस्टिनेशन और मिशन इंपॉसिबल के आ धमकने के बाद, फिल्म की कमाई वीकडेज में थोड़ी घटी, लेकिन फिल्म ने आज वीकेंड का फायदा फिर से उठाया और फॉर्म में वापस लौट आई है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है।
रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मेकर्स की ओर से उपलब्ध कराए गए ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 22 दिन में 161.79 करोड़ रुपये कमा लिए थे। 23वें दिन सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म की कमाई 1 करोड़ रही तो वहीं आज 24वें दिन 10:20 बजे तक ये 1.8 करोड़ रुपये पहुंच गई है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 164.59 करोड़ रुपये हो चुकी है।
सैक्निल्क पर उपलब्ध आज का डेटा अभी शुरुआती है। फाइनल डेटा आने के बाद इसमें इजाफा हो सकता है।
रेड 2 इस खास रिकॉर्ड से कुछ दूरी पर
अजय देवगन की रेड 2 उनकी पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन चुकी है। उनकी टॉप 5 फिल्मो की लिस्ट इस तरह से है- तान्हाजी द अनसंग वॉरियर, सिंघम अगेन, दृश्यम 2 गोलमाल अगेन के बाद रेड 2।
उम्मीद है कि रेड 2 बहुत जल्द गोलमाल अगेन का 205.69 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन जल्द छू सकती है। हालांकि, इसके लिए फिल्म को करीब 42 करोड़ रुपये और कमाने होंगे।
रेड 2 का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी अजय देवगन-रितेश देशमुख और अमित स्याल जैसे एक्टर्स की ये फिल्म 48 करोड़ रुपये में तैयार की गई है। फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक, 23 दिनों में कुल 218.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
Trending
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका

