खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। सुशासन तिहार2025 के अंतर्गत जनपद पंचायत प्रतापपुर के ग्राम दुरती में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते की गरिमामयी उपस्थिति रही।समाधान शिविर में जनकल्याण से जुड़े विषयों एवम विभागीय योजनाओं पर चर्चा की गई एवं जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं के निदान के लिए कार्रवाई की गई।
समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि सिंह पैकरा, जिला पंचायत सदस्य श्री लवकेश पैकरा, जनपद सदस्यगण तथा सभी संबंधित पंचायतों के सरपंचगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती पोर्ते ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीण जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। शिविर के दौरान किसानों को ऋण पुस्तिका तथा पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया।
इसके साथ ही उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। जिला पंचायत सदस्य श्री लवकेश पैकरा ने लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए स्वच्छ और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित किया।
Trending
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़

