खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। देश के सबसे बड़े नक्सली हमलों में से एक झीरम हत्याकांड की 12 वीं बरसी 25 मई काे है, आज से ठीक 11 साल पहले 25 मई 2013 को बस्तर जिले की झीरम घाटी में देश का सबसे बड़ा नक्सली हमला हुआ था। इस नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई बड़े नेताओं में तत्कालीन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल सहित 30 लोगों की हत्या नक्सलियाें ने कर दी गई थी। 25 मई 2013 की यह तारीख छत्तीसगढ़ के इतिहास में हमेशा एक काले अध्याय के रूप में याद की जाती रहेगी।
नरसंहार में जिंदा बचे चश्मदीद रायपुर निवासी कांग्रेस नेता शिव ठाकुर ने कि बताया कि नक्सली नाम पूछ-पूछकर अपने आका के निर्देश पर कांग्रेस नेताओं को मार रहे थे । छत्तीसगढ़ के लिए यह घाव आज भी उतना ही हरा है, जितना 12 साल पहले था, यह हत्याकांड इतना वीभत्स और दिल दहला देने वाला था। विदित हाे कि 25 मई 2013 को नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेताओं का काफिला सुकमा से वापस जगदलपुर लाैट रहा था।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

