खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को आवंटित आईपीएस कैडर की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है। इस निर्णय के बाद अब छत्तीसगढ़ के आईपीएस कैडर में 142 से बढ़कर 153 अधिकारी शामिल होंगे। इसके लिए 21 मई को भारत के राजपत्र में प्रकाशन किया गया है। प्रदेश में नए पद सृजित करने के साथ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रमोशन का फायदा मिलेगा।
अंतिम बार साल 2017 में कैडर रिवीजन के बाद साइबर क्राइम और राज्य इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) के साथ जीपीएम, मोहला मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी भरतपुर और खैरागढ़ एसपी के पद सृजित किए गए हैं। जारी सूचना के बाद आरआर 99 से बढ़ाकर 109 और राज्य पुलिस सेवा कैडर 43 से बढ़ाकर 46 कर दिया गया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ का गठन होने के बाद तीन बाद आईपीएस कैडर का रिवीजन हुआ और कैडर बढ़ाया गया। 30 जनवरी, 2024 को पहली बार हुए रिवीजन में 81 पदों को मंजूरी दी गई थी। दूसरी बार रिवीजन 30 मार्च 2010 में किया गया था, इस बार कैडर को बढ़ाकर 1-3 कर दिया गया था। तीसरी बार 19 मई, 2017 को रिवीजन किया गया था, इस बार आईपीएस कैडर के लिए 142 को मंजूरी मिली थी। अब चौथी बार रिवीजन किया गया है, 11 पद और बढ़ाकर आईपीएस कैडर में 153 अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। नए जिलों के निर्माण के चलते आईपीएस कैडर बढ़ाने की आवश्यकता जरूरी हो गई थी।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

