खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले दो दिनों में केरल पहुंचने की संभावना है। साथ ही इसके आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से अधिक मात्रा में नमी आ रही है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने के आसार नहीं है।
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान बिलासपुर और पेण्ड्रा रोड में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान दुर्ग और जगदलपुर में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से ही बारिश जारी है। मौसम विभाग ने नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद और दुर्ग जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ अचानक तेज हवा और आंधी (40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से) की संभावना जताई है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में भी मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ अचानक तेज हवा (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से) चलने की संभावना जताई गई है। वहीं इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले दो दिनों में केरल पहुंचने की संभावना है, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों में वर्षा गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। वर्तमान में एक निम्न दाब का क्षेत्र पूर्व-मध्य अरब सागर में, उत्तर कर्नाटक और गोवा तट से दूर स्थित है, जो अगले 24 घंटों के भीतर और अधिक प्रबल होकर अवदाब के रूप में विकसित हो सकता है। इसी क्षेत्र से एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। इसके अलावा, एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से होते हुए हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रास्ते उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश तक लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इन प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है।
इन परिस्थितियों को देखते हुए, प्रदेश में 24 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी आशंका है। बस्तर संभाग और इससे लगे दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं, जबकि बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। इसके अलावा, 25 मई को प्रदेश के अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं, 24 मई को बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दाब का क्षेत्र बनने की भी संभावना है, जो आने वाले दिनों में मौसम को और अधिक सक्रिय बना सकता है।
Trending
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़

