खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2025 (CG Open School 10th-12th) का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है। राज्य ओपन स्कूल के सचिव ने आज परिणाम जारी करते हुए बताया कि इस बार 10वीं का परीक्षा परिणाम 59.17 प्रतिशत और 12वीं का परीक्षा परिणाम 69.73 प्रतिशत रहा।
उन्होंने बताया कि घोषित परिणाम में बालिकाओं ने एक बार फिर बाजी मारी है। 10वीं में बालकों का परीक्षा परिणाम रहा 58.61% रहा, जबकि बालिकाओं का परीक्षा परिणाम 59.94% रहा।
वहीं 12वीं में बालकों का परीक्षा परिणाम 68.89% रहा, जबकि बालिकाओं का परीक्षा परिणाम 70.66% रहा।
इतने परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा
राज्य ओपन स्कूल के मुताबिक, 10वीं में कुल 37,589 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था। इनमें से 35,579 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 10 परीक्षार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से फिलहाल रोका गया है।
वहीं 12वीं कक्षा में 43,898 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 42137 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 31 विद्यार्थियों का रिजल्ट विभिन्न कारणों से रोका गया है।
Trending
- टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन
- केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन की सराहना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट
- सुरक्षा मिले तो महादेव नेटवर्क के बड़े राज खोलने का दावा, सौरभ चंद्राकर के बयान से जांच में नया मोड़
- विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रभार जिला बलरामपुर की ली समीक्षा बैठक, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने दिए निर्देश
- श्रवण यंत्र ने कांति के जीवन में जगाई नई उम्मीद, शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

