27 नक्सलियों को मार गिराए जाने के बाद जवानों ने मनाया जश्न, बरतसे पानी में जमकर नाचे
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर के अबूझमाड़ के गोटेर से डीआरजी के वीर जवानों का देर रात में हाे रही बरसात के बीच नारायणपुर जिला मुख्यालय में लोगों ने जवानों की आरती उतारी, रंग-गुलाल लगाया, पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया, मानो शहर में दिवाली से पहले ही रोशनी और उत्साह का पर्व आ गया हो।
इस भव्य स्वागत काे देखकर जवान भी देर रात बरसते पानी में जमकर नाचे। विदित हाे कि जवानों ने 12 करोड़ से अधिक के इनामी 27 खूंखार नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर एक ऐतिहासिक सफलता अर्जित की। अबूझमाड़ जैसे इलाकों में इस तरह की बड़ी कार्रवाई इस बात का संकेत है कि नक्सलवाद की जड़ें अब उखड़ने लगी हैं। जवानों के हौसले बुलंद हैं, और जनता का समर्थन उनके साथ है। अब यह स्पष्ट है कि नक्सलवाद के दिन गिने जा चुके हैं, और जल्द ही नक्सलवद का खात्मा हाेगा और छत्तीसगढ़ के हर कोने में शांति और विकास का उजियारा फैलेगा।
एक समय था जब बस्तर में बड़े हमले के बाद नक्सली शवों पर नाचकर उत्सव मनाते थे । नक्सलियाें ने झीरम में कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा को मारकर भी ऐसा किया था। अब बस्तर में परिस्थिति बदल चुकी है, लगातार नक्सलियों को मारा जा रहा है, और जवान अब नाचकर अपनी जीत का उत्सव मना रहे हैं। ऐसा ही दृश्य गुरुवार की देर रात नारायणपुर में दिखाई दिया, जब नक्सलियाें के शीर्ष लीडर बसव राजू को मार गिराने के बाद अभियान से वापस लौटे डीआरजी जवानों काे लाेगाें ने उनकी आरती उतारकर गुलाल लगाकर जश्न मनाया । डीआरजी जवानों ने सफलता का उत्सव सारी रात नाच–गाकर मनाया। तेज बारिश भी इस उत्सव में बाधा नहीं डाल पाई। जवान बीच सड़क में उतर कर भारत माता के जयकारे लगाए।

