नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिलहाल फिल्म का कोई पोस्टर या टीजर सामने नहीं आया है, इससे पहले ‘बॉर्डर 2’ से सनी देओल का फर्स्ट लुक आउट हो गया है।
‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग इन दिनों देहरादून के हल्दूवाला में हो रही है। फिल्म की शूटिंग के दौरान उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ बंशीधर तिवारी ने आज फिल्म के सेट पर सनी देओल से मुलाकात की। इस दौरान ‘बॉर्डर 2’ के डायरेक्टर अनुराग सिंह और परिषद के को-सीईओ डॉ. नितिन उपाध्याय भी मौजूद रहे। इन तस्वीरों में ही सनी देओल का फिल्म से फर्स्ट लुक देखने को मिला।
फोटोज में सनी देओल फौजी की ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। साथ में बंदूक लिए और सिर पर पगड़ी बांधे एक्टर अपना बॉर्डर वाला लुक एक बार फिर जिंदा करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ बंशीधर तिवारी से उत्तराखंड की फिल्म नीति, लोकेशन वैरायटी और राज्य सरकार के दिए जा रहे सहयोग पर बातचीत की।
इससे पहले सनी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र संग अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसमें वे और धर्मेंद्र एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखे। इसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा था- ‘शूटिंग के दौरान आपकी बहुत याद आ रही है। आपसे प्यार करता हू पापा, हमें ऐसी और ट्रिप्स करनी चाहिए।’
‘बॉर्डर 2’ के बारे में
‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो ये फिल्म जेपी दत्ता, निधि दत्ता और टी-सीरीज के प्रोडक्शन में बन रही है जिसकी शूटिंग फरवरी से ही देहरादून में चल रही है। फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
Trending
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका

