नई दिल्ली। अजय देवगन की रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को मिक्स्ड रिव्यूज मिले थे। फिल्म ने अब सिंघम रिटर्न्स का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। फिल्म अजय की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है। आइए जानते हैं फिल्म ने 17 वें दिन कितना कलेक्शन किया।
रेड 2 का 17वें दिन का कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, रेड 2 ने तीसरे शनिवार को 4।15 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के 17 वें दिन के बिजनेस के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं। लेकिन फिल्म ने अगर 4.15 करोड़ का कलेक्शन किया है तो अभी तक रेड 2 का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 143.50 करोड़ हो गया है।
बता दें कि सिंघम रिटर्न्स का लाइफटाइम कलेक्शन 143.35 करोड़ था। अब रेड 2 ने सिंघम रिटर्न्स को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म अगर ऐसे ही कमाई करती रही तो जल्द ही शेतान का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी। शेतान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 148.21 करोड़ है।
ऐसा रहा रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि रेड 2 ने 19.25 करोड़ से ओपनिंग की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 12 करोड़ कमाए। तीसरे दिन फिल्म ने 18 करोड़ कमाए। चौथे दिन 22 करोड़, पांचवे दिन 7.5 करोड़, छठे दिन 7 करोड़, आठवें दिन 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म का पहले वीक का टोटल कलेक्शन 95.75 करोड़ रहा। फिल्म ने नौवें दिन 5 करोड़, दसवें दिन 8.25 करोड़, ग्यारहवें दिन फिल्म ने 11,75 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने 12वें दिन 4.88 करोड़, 13 वें दिन 4.5 करोड़, 14वें दिन 3.25 करोड़, 15 वें दिन 3 करोड़, 16वें दिन 3 करोड़ का कलेक्शन किया।
फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर जैसे स्टार्स हैं। फिल्म में तमन्ना भाटिया का आइटम नंबर भी है। फिल्म को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। ये 2018 में आई रेड का सीक्वल है।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार

