नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इंडियन प्रीमियर लीग को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था। अब 17 मई, 2025 से आईपीएल टूर्नामेंट की फिर से शुरुआत होने जा रही है। आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल भी आ गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस समय IPL की वो कौन सी चार टीमें हैं, जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए तैयार हैं, आइए जानते हैं।
पॉइंट्स टेबल में Top 4 में कौन-सी टीमें?
आईपीएल पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो अब ये टूर्नामेंट प्लेऑफ के काफी करीब पहुंच गया है। गुजरात टाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16 अंकों के साथ टॉप 2 में बनी हुई हैं। गुजरात और बेंगलुरु दोनों टीमों ने ही अब तक 11 मैच खेले हैं, जिनमें 8 मैच में जीत और 3 मुकाबलों हार मिली है। GT का नेट रन रेट RCB से ज्यादा है, इसलिए गुजरात पहले और आरसीबी दूसरे नंबर पर है। अगर दोनों टीमें बाकी बचे 3 में से एक मैच भी जीत जाती हैं तो ऐसा मुश्किल ही है कि ये प्लेऑफ में न खेलें।
पंजाब किंग्स 11 मैचों में 7 मुकाबले जीती है और टीम को 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं टीम का एक मैच ड्रॉ हुआ है। पंजाब की टीम 15 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। पंजाब बाकी बचे 3 मुकाबलों में से 2 मैच जीतकर प्लेऑफ का टिकट पक्का कर सकती है। मुंबई इंडियंस ने 12 मैचों में 7 मैच जीतकर 14 अंक हासिल किए हैं और ये टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है।
प्लेऑफ की रेस में बनी हैं ये टीमें
दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। इन तीनों टीमों को प्लेऑफ में क्वालीफाई में करने के लिए अपने बाकी बचे सभी मैच जीतना जरूरी है। अगर मुंबई-पंजाब की टीम अपने बाकी बचे सभी मैच हार जाती हैं और दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता की टीमें अपने सभी मैच जीत जाती हैं तो इन टीमों के प्लेऑफ में जाने की उम्मीद हो सकती है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

