नई दिल्ली। रेड 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो रहे हैं और ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। यहां तक कि भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच भी ‘रेड 2’ की कमाई की रफ्तार नहीं थम रही है और ये धड़ल्ले से नोट छाप रही है। इसी के साथ इस एक्शन थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस की रौनक फिर से लौटा दी है। चलिए यहां जानते हैं ‘रेड 2’ ने 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।
‘रेड 2’ ने 14वें दिन कितनी की कमाई?
अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर ‘रेड 2’ का जादू दर्शकों के सिर चढकर बोल रहा है। दिलचस्प बात ये है कि साल 2025 में ना सलमान खान की फिल्म चली ना अक्षय की ही बंपर कमाई कर पाई और ना सनी की जाट ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़े लेकिन अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने पहले तो तीन दिन में ही अबने बजट की भरपाई कर ली और फिर इसने मोटा मुनाफा कमाना शुरू कर दिया। फिलहाल सिनेमाघरों में चल रही तमाम फिल्मों के बीच ‘रेड 2’ का डंका बज रहा है। यहां तक दर्शक इसे देखने के लिए नॉन हॉलीडे में भी खींचे चले आ रहे हैं। वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक
‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ का कारोबार किया था।
फिर 9वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ और 10वें दिन 8.25 करोड़ का कलेक्शन किया।
वहीं 11वें दिन ‘रेड 2’ ने 11.75 करोड़ और 12वें दिन 4.85 करोड़ की कमाई की।
13वें दिन फिल्म का कलेक्शन 2.6 करोड़ रहा।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के 14वें दिन 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ ‘रेड 2’ की 14 दिनों की कुल कमाई अब 133.45 करोड़ रुपये हो गई है।
‘रेड 2’ ने तोड़ा ‘स्काई फोर्स’ का रिकॉर्ड
‘रेड 2’ की कमाई में दूसरे बुधवार को काफी गिरावट दर्ज की गई फिर भी इसने 14वे दिन इतिहास रच दिया है। दरअसल इसने अक्षय कुमार की स्काई फोर्स के भारत में नेट कलेक्शन 131.44 करोड़ को मात दे दी है। इसी के साथ ये साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।
‘रेड 2’ अब 150 करोड़ी बनने को तैयार
‘रेड 2’ ने रिलीज के 14 दिनों में 130 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है अब ये 150 करोड़ी बननने की ओर तेजी से बढ़ रही है। उम्मीद है कि तीसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी आएगी और ये इस मील के पत्थर को भी पार कर जाएगी।
Trending
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका

