नई दिल्ली। अजय देवगन की रेड 2 को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है और अभी भी फिल्म की कमाई जारी है। दसवें दिन फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया। आइए नजर डालते हैं रेड 2 के अब तक कलेक्शन पर।
दूसरे शनिवार को रेड 2 की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शनिवार को फिल्म ने 8 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कमाई में बढ़त दिखी है। हालांकि, दूसरे शनिवार की कमाई के ये आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं हैं। पर अगर फिल्म ने दसवें दिन 8 करोड़ कमाए हैं तो फिल्म का अभी तक का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 108.75 करोड़ हो गया है।
ऐसा रहा रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि फिल्म ने 19.25 करोड़ से ओपनिंग की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 12 करोड़ कमाए। तीसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ी और फिल्म ने 18 करोड़ कमाए। चौथे दिन फिल्म ने 22 करोड़ कमाए। पांचवे दिन फिल्म का बिजनेस बहुत ज्यादा गिर गया। फिल्म ने सिर्फ 7.5 करोड़ कमाए। छठवें दिन फिल्म ने 7 करोड़ का कलेक्शन किया। आठवें दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ कमाए।
पहले वीक में फिल्म ने 95.75 करोड़ का कलेक्शन किया। फिर नौवें दिन फिल्म ने 5 करोड़ का कलेक्शन किया।
बता दें कि रेड 2 में अजय देवगन के अलावा वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सौरभ शुक्ला, रजत कपूर, अमित सियाल जैसे स्टार्स हैं। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने फिल्म में आइटम सॉन्ग दिया है। तमन्ना भाटिया का आइटम नंबर चर्चा में रहा। इस फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 2018 में आई रेड की सीक्वल है। रेड को भी राज कुमार गुप्ता ने बनाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार

